अधौरा: शहर के पंडा जी पोखरा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Adhaura, Kaimur | Mar 29, 2025 शहर के पंडा जी पोखरा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हा नार गांव निवासी अरविंद कुमार यादव के 28 वर्षीय पुत्र बाबूलाल यादव बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि भभुआ शहर के पंडा जी पोखरा के पास ट्रैक्टर से मिट्टी को गिराया जा रहा था।