अधौरा: अधौरा प्रखंड के वनसती देवी और धेनुवा जंगल में लगी भीषण आग
Adhaura, Kaimur | Mar 30, 2025 अधौरा प्रखंड के वनसती देवी और धेनुवा जंगल में भीषण आग लग गई। जिसमें कई पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां जलकर झुलस गई। आज रविवार को 2:30 बजे वहां का स्थानीय लोगों ने बताया कि आज कैसे लगी इसकी तो पता नहीं चल पाई है। लेकिन मौके पर वन विभाग का कोई पानी टंकी या अग्निशमन विभाग का लोग नहीं पहुंचे। वहां के स्थानीय लोगों द्वारा ही जंगल में लगे आग पर काबू पाया गया है।