गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्सफेस्ट 2025 का हुआ आगाज
Gumla, Gumla | Feb 4, 2025 गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्सफेस्ट 2025 का कॉलेज के खेल मैदान में भव्यता और उत्साह के साथ उदघाटन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार ने अपने प्रेरक शब्दों,खेल और छात्र विकास के लिए अटूट समर्थन के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई।समारोह में स्पोर्ट्स ध्वजारोहण के साथ हुई शुरुआत हुई जंहा अजित शुक्ला,मनीष आदि मौजूद रहे।