कुलपहाड़: कुलपहाड़ में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी
कस्बा कुलपहाड़ के सेनापति वार्ड निवासी 18 वर्षीय रोशनी सेन पुत्री विजय सेन ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि रोशनी सेन ने अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।पुलिस जांच में जुटी।