मुगलसराय: पड़ाव चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 01 बजे को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई चालान काटे गए। अभियान के तहत पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना सीट बेल्ट, कंट्रोलाइज्ड नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों समेत जरूरी कागजातों की गहन जांच की।