बरवाला: ईश्वर नगर पिंजौर में एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर ले गए कैश
रविवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पिंजौर के ईश्वर नगर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। एक्सिस बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखा कैश चुरा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने एटीएम के अंदर लगे कैमरों पर केमिकल छिड़का , जिस