बरवाला: गांव मंडलाए में 3 साल के बच्चे की पानी की होदी में डूबने से मौत
रविवार को सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर रानी खण्ड के गांव मंडलाए में तीन वर्षीय बच्चे दीपांशु की पानी की होदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दीपांशु अपनी माँ के साथ घर पर था और उसके पिता अजय कुमार एक शादी में शामिल होने के लिए घर से बाहर थे। मिली जानकारी अनुसार घटना के समय दीपांशु अकेला खेल रहा था।