बरवाला: टपरियां में पंचायती जमीन से खैर के पेड़ चोरी से काटे गए, पुलिस कर रही जांच
शनिवार को शाम 5 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार टपरियां की पंचायती जमीन से अज्ञात चोरों ने खैर के पेड़ काट लिए है। पेड़ काटे जाने की सूचना जब गांव के सरपंच अनिल सैनी के पास पहुंची तो उन्होंने वन विभाग और पुलिस को इस बड़ी खैर चोरी की सूचना दी। सरपंच की सूचना के बाद मौके पर पुलिस उस पंचायती जमीन पर मौका करने के लिए पहुंची जहां पर खैर के पेड़ काटे गए। सरपंच अनि