कानपुर: नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद ने टीशर्ट ड्रामा किया, स्लोगन लिखाकर किया विरोध, महापौर ने किया बाहर निकाला
नगर निगम सदन की कार्रवाई शुरू होते ही गुरुवार दोपहर 1:00 भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने टी-शर्ट ड्रामा किया।इस दौरान वह टी शर्ट पर बढ़े हुए गृह कर और नामांतरण शुल्क का स्लोगन लिखा कर विरोध दर्ज कराने पहुंचे।वहीं सदन में बीच-बीच में बोलने पर महापौर ने भाजपा पार्षद पवन गुप्ता को सदन से बाहर जाने के लिए कह दिया।