मुलाना: महाशिवरात्रि के पर्व पर मुलाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मन्दिर के कपाट अपने आप खुले, कपाट खुलने का वीडियो वायरल
Mulana, Ambala | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को मुलाना में बने भगवान विश्वकर्मा मन्दिर के कपाट दोपहर के तीन बजकर 10 मिंट पर अपने आप खुल गए। मन्दिर के कपाट अपने आप खुलने का यह दृश्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कमरों में कैद हो गया। ग्रामवासी इसे चमत्कार मान नमन कर रहे है। मंदिर में अपने आप कपाट खुलने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।