बूंदी: बूंदी महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देसी-विदेशी पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Bundi, Bundi | Nov 18, 2024 हाड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को छोटी काशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ।बूंदी महोत्सव के तहत सोमवार को हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंगों के बीच पुलिस परेड ग्राउंड पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मूंछ प्रतियोगिता पगड़ी प्रतियोगिता घोड़ा ऊंट दौड़ पनिहारी दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई