शेखपुरा: बलवापर गांव में नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, दो को लिया हिरासत में
बलवापर गांव में कुछ दिन पूर्व नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बलवापर गांव निवासी नागो यादव के पुत्र कुंदन कुमार एवं पैन डिहरी गांव निवासी संजय यादव का पुत्र हिरना कुमार के रूप में किया गया।