शेखपुरा: इंटरमीडिएट परीक्षा के छठवें दिन जिले के सभी 13 केंद्रों में कुल 135 परीक्षार्थियां रहेअनुपस्थित कोई निष्कासित नहीं
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के छठवें दिन शेखपुरा जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई निष्कासित नहीं हुआ।