शेखपुरा: मुरारपुर गांव से आर्म्स एक्ट, हत्या सहित कई मामलों के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरमा थाना की पुलिस ने मुरारपुर गांव से छापेमारी कर आर्म्स एक्ट, हत्या सहित विभिन्न मामलों में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुरारपुर गांव निवासी कारू राम का पुत्र धनश्याम राम के रूप में किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी एवं एएआई मधुकांत मिश्रा के संयुक्त रूप में किया गया।