शेखपुरा: 10 फरवरी से होने वाले फाइलेरिया रोकथाम सार्वजनिक दवा वितरण अभियान को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया गया प्रशिक्षित
10 फरवरी से फाइलेरिया के रोकथाम के लिए चलने वाले सार्वजनिक दवा अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य उत्प्रेरक प्रभास पांडे व WHO के अजय कुमार और प्रशिक्षक अभिषेक कुमार मौजूद रहे। 10, 12 और 13 को स्कूल में दवा वितरण किया जाएगा।