शेखपुरा: महिला कॉलेज के समीप बाइक से गिरकर शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल से पटना रेफर
शहर के स्टेशन रोड स्थित महिला कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर महिला शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई .घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जख्मी शिक्षिका शहर के मखदुमपुर मोहल्ला निवासी किशोरी प्रसाद की पत्नी जुली कुमारी बताई जाती है.