बरेली: बरेली में अफसरों की मस्ती भरी होली: SSP अनुराग आर्य 'चुम्मा-चुम्मा' पर झूमे, IPS अंशिका वर्मा का 'लंदन ठुमका' बना आकर्षण
बरेली में इस बार होली पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का अलग ही रंग देखने को मिला। डीएम आवास से शुरू हुआ होली मिलन का सिलसिला एडीजी आवास तक पहुंचते-पहुंचते मस्ती के हाई वोल्टेज जश्न में बदल गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।