जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज 11 जून 2026 को जिला कार्यालय, पौड़ी में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आधार से वंचित 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों के नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी। फिंगरप्रिंट या आइरिस संबंधी तकनीकी कारणों से लंबित आधार नामांकन मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Pauri, Garhwal | Jun 11, 2026