बरेली: जगतपुर में लिंटर डालने के दौरान दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर तोड़ी दीवार, थाने में मामला हुआ दर्ज
बरेली । बारादरी में जगतपुर के रहने वाले उमाचरण ने बताया कि सुबह 9:30 बजे निर्माणाधीन मकान का लिंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाफिज अहमद अज्ञात हमलावर मकान में घुस आए। गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए वहां से भागे तो उन्होंने दीवार तोड़ दी। दरवाजा उखाड़ दिया। उमाचरण ने मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की।