बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के 84 घंटा मंदिर के पास दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के 84 घंटा मंदिर के पास एक व्यक्ति को दबंगों द्वारा जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस द्वारा मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार करके भेजा जाएगा।