#अयोध्या मानकों की निगरानी करने वाले एडीए कार्यालय की सीढ़ियां ही ढहीं, बड़ा हादसा टला,विधायक और महापौर समेत कई लोग बाल-बाल बचे,अयोध्या में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब विकास प्राधिकरण (एडीए) कार्यालय की सीढ़ियां अचानक भरभराकर टूट गईं। घटना के वक्त नगर विधायक और महापौर कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों के साथ बैठक में मौजूद थे। बैठक समाप्त होने के कुछ ही देर बाद सीढ़ियां ढहने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। निर्माण मानकों की निगरानी करने वाले प्राधिकरण के अपने ही भवन में हुई इस घटना ने भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Ayodhya
#BreakingNews
#ViralNews
#Infrastructure
#IndiaNews
#ADA
Koil, Aligarh | Jul 3, 2026