उज्जैन शहर: संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने छत्री चौक-ढाबा रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया
उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कंठाल-सती गेट, छत्री चौक-ढाबा रोड, वीडी क्लॉथ मार्केट-तेलीवाड़ा सहित विभिन्न स्थलों पर कार्य प्रगति की जानकारी ली। कंठाल-सती गेट मार्ग पर नाली निर्माण और मलबा हटाने का