उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा: कार के सामने कुत्ता आने से पलटी गाड़ी, पति-पत्नी की मौत 🚗💔
उज्जैन जिले के कायथा ग्राम का एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें जगदीशचंद्र राठौर और उनकी पत्नी मनोरमा राठौर की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार कार से भेरू महाराज के पूजन के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आने से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में पांच वयस्कों और दो बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। इस दुखद घटना से पूरे कायथा गांव में शोक की लहर छा गई है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है
#UjjainNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #TragicIncident #Sitit24News