सेन्हा: कोयल नदी में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, 3 घंटे बाद मिला शव, गांव में छाया मातम
सेन्हा थाना क्षेत्र के बेड़ाटोली से उगरा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां स्नान करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे एक साथ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे स्नान कर रहे थे कि अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।