बीकानेर: कोटगेट और सांखला फाटक मुद्दे पर पूर्व मंत्री कल्ला ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात
बीकानेर शहर के कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरब्रिज परियोजनाओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं के वर्तमान स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए आवश्यक बदलाव की मांग की। कल्ला ने बताया कि कोटगेट रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरब्रिज केवल 4 मीटर चौड़ा और एकतरफा