जसवां: जसवा प्रागपुर के अंतर्गत बगली निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से पंजाब के खन्ना में हुई मौत
Jaswan, Kangra | Jul 5, 2025 शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक जसवां प्रागपुर के अंतर्गत गांव बगली के 28 वर्षीय युवक की पंजाब के खन्ना में करंट लगने से दुखद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान अक्षय शर्मा सुपुत्र तीरथ राम के रूप में हुई है। वहीं पंचायत प्रधान प्रतिनिधियों तथा गांव वासियों ने उक्त युवक की दुखद मौत पर दुख व्यक्त किया है।