खलीलाबाद: महिला थाने में जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्कूली बच्चों ने नाटक के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनके समाधान को दर्शाया और हेल्पलाइन 1090 पर सहायता लेने की अपील की। मौजूद लोगों ने सराहना की, जबकि थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने इसे जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया।