गुरुवार 3 बजे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने अमरकंटक स्थित माई की बगिया पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने साधु-संतों का सम्मान करते हुए उन्हें वस्त्र एवं प्रसाद भेंट किए।