नरकटिया: मो गनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय जटवा में बच्चों के पठन पाठन के लिए भवन निर्माण की मांग जदयू नेता नेजामुल हक ने की है
मो गनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय जटवा में भवन निर्माण की मांग जदयू नेता नेजामुल हक ने विभाग के अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी के कारण जमीन का मामला क्लियर नही हो सका। जबकि भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा भेजी गई राशि वापस चली गई। वहीं वे डीईओ,डीपीओ व डीएम को पत्र लिख कर भवन निर्माण की मांग की थी। क्लास रूम कम होने पढ़ाई नहीं हो पाती है।