Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

💠कलेक्टर के निर्देश पर चौतलाय में तालाब की 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौतलाय में शासकीय तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चौतलाय स्थित खसरा क्रमांक 151, कुल रकबा 1.631 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि पर किए गए कच्चे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत तालाब की भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत चौतलाय को सुपुर्द किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्रहण किया गया। संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित की गई। ➡️उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान तालाबों एवं अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के प्रथम चरण में संबंधित अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया गया था। इसके पश्चात राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि का चिन्हांकन कराया गया। चिन्हांकन उपरांत लगभग 1.63 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पूनमसिंह सलामे, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारीगण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

1 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

💠 रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो पनडुब्बी मशीनें जब्त

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन की जांच की गई। जांच के दौरान दो पनडुब्बी मशीनें अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षा में रखा गया है।

➡️ संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह सलामे, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। टीम द्वारा अवैध उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

💠 रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो पनडुब्बी मशीनें जब्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन की जांच की गई। जांच के दौरान दो पनडुब्बी मशीनें अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षा में रखा गया है। ➡️ संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह सलामे, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। टीम द्वारा अवैध उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

💠*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की'

💠जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का किया भ्रमण, अभियान का लिया जायज

 ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष बूथ स्थापित कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र रायपुर क्रमांक-1 तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भ्रमण कर अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण श्री प्रमोद गौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

💠*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई 'दो बूंद जिंदगी की' 💠जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का किया भ्रमण, अभियान का लिया जायज ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष बूथ स्थापित कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र रायपुर क्रमांक-1 तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भ्रमण कर अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण श्री प्रमोद गौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी ने किया मूंग उपार्जन के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण

➡️ आगामी मूंग उपार्जन सीजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नीलम एग्रो, रामकृष्ण, दादाजी सहित अन्य वेयरहाउसों का अवलोकन किया गया। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले मूंग उपार्जन कार्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा उपयुक्त स्थलों को उपार्जन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउसों में उपलब्ध स्कंध (स्टॉक) की स्थिति, उपार्जन केंद्रों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड, नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य श्री हितेश साहू (सहकारिता विस्तार अधिकारी), श्री सुनील उइके (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), श्री विनोद बिसारे (वेयरहाउसिंग प्रबंधक) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी ने किया मूंग उपार्जन के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण ➡️ आगामी मूंग उपार्जन सीजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नीलम एग्रो, रामकृष्ण, दादाजी सहित अन्य वेयरहाउसों का अवलोकन किया गया। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले मूंग उपार्जन कार्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा उपयुक्त स्थलों को उपार्जन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउसों में उपलब्ध स्कंध (स्टॉक) की स्थिति, उपार्जन केंद्रों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड, नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य श्री हितेश साहू (सहकारिता विस्तार अधिकारी), श्री सुनील उइके (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), श्री विनोद बिसारे (वेयरहाउसिंग प्रबंधक) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

💠 पलकमती नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सभी नालों को करें टैप, एसटीपी परिसर में हो व्यापक वृक्षारोपण: आयुक्त संकेत भोंडवे

💠 अमृत 2.0 कार्यों का आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया निरीक्षण

➡️    आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को नगर परिषद सोहागपुर में अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देश दिए कि पलकमती नदी में मिल रहे सभी नालों को टैप कर अपशिष्ट जल का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नदी को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्य हो सके। उन्होंने एसटीपी परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा सीडबॉल (Seed Ball) के माध्यम से भी वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने योजना के संचालन में विद्युत व्यय कम करने तथा दीर्घकालीन एवं सतत संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी (Constructed Wetland Technology) को योजना में शामिल करते हुए आवश्यक निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पलकमती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरंतर अवलोकन किया जाएगा तथा आगामी समय में पुनः भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सचिन कडु, संयुक्त संचालक श्री राजकुमार इवनाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा, सहायक यंत्री सुश्री वैशाली पांडे, श्री सुजीत यादव, पीआईयू श्री निशांत भान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh

💠 पलकमती नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सभी नालों को करें टैप, एसटीपी परिसर में हो व्यापक वृक्षारोपण: आयुक्त संकेत भोंडवे 💠 अमृत 2.0 कार्यों का आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया निरीक्षण ➡️ आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को नगर परिषद सोहागपुर में अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देश दिए कि पलकमती नदी में मिल रहे सभी नालों को टैप कर अपशिष्ट जल का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नदी को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्य हो सके। उन्होंने एसटीपी परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा सीडबॉल (Seed Ball) के माध्यम से भी वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के संचालन में विद्युत व्यय कम करने तथा दीर्घकालीन एवं सतत संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी (Constructed Wetland Technology) को योजना में शामिल करते हुए आवश्यक निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पलकमती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरंतर अवलोकन किया जाएगा तथा आगामी समय में पुनः भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सचिन कडु, संयुक्त संचालक श्री राजकुमार इवनाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा, सहायक यंत्री सुश्री वैशाली पांडे, श्री सुजीत यादव, पीआईयू श्री निशांत भान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Water Resources, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

💠कलेक्टर के निर्देश पर चौतलाय में तालाब की 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौतलाय में शासकीय तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चौतलाय स्थित खसरा क्रमांक 151, कुल रकबा 1.631 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि पर किए गए कच्चे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत तालाब की भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत चौतलाय को सुपुर्द किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्रहण किया गया। संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित की गई। ➡️उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान तालाबों एवं अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के प्रथम चरण में संबंधित अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया गया था। इसके पश्चात राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि का चिन्हांकन कराया गया। चिन्हांकन उपरांत लगभग 1.63 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पूनमसिंह सलामे, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारीगण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh - Hoshangabad News