💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी ने किया मूंग उपार्जन के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण
➡️ आगामी मूंग उपार्जन सीजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नीलम एग्रो, रामकृष्ण, दादाजी सहित अन्य वेयरहाउसों का अवलोकन किया गया। जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले मूंग उपार्जन कार्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा उपयुक्त स्थलों को उपार्जन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों के साथ वेयरहाउसों में उपलब्ध स्कंध (स्टॉक) की स्थिति, उपार्जन केंद्रों तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड, नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य श्री हितेश साहू (सहकारिता विस्तार अधिकारी), श्री सुनील उइके (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी), श्री विनोद बिसारे (वेयरहाउसिंग प्रबंधक) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh