महागामा: गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोआरीजोर पुलिस ने क्राइम कंट्रोल और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Mahagama, Godda | May 14, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बोआरीजोर बाजार, बोरियों रोड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मेन रोड से आने जाने वाले बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड और बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोक कर जुर्माना वसूला गया।