झाबुआ: झाबुआ जिले के 25 आदिवासी युवा अग्निवीर भर्ती में होंगे शामिल, इंदौर के लिए हुए रवाना
Jhabua, Jhabua | Nov 23, 2025 झाबुआ जिले के 25 आदिवासी युवा अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आज रविवार दोपहर करीब 1 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए है। इंदौर में सभी युवाओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। ये युवा 25 नवंबर को टेरिटोरियल आर्मी भर्ती में भाग लेने सागर भी जाएंगे। सभी युवा झाबुआ शहर के कॉलेज मैदान पर संचालित 'सोल्जर फिजिकल ग्रुप' के जरिए फिजिकल तैयारी करते हैं।