कोटपूतली: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बीडीएम अस्पताल का निरीक्षण किया, बेहतर सुविधाओं के लिए दिए निर्देश
Kotputli, Alwar | Apr 3, 2026
कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलिसिस, एसएनसीयू, एमसीएच, सोनोग्राफी, लैब और दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न वादों का निरीक्षण किया।