Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
No video available

करगहर: #रोहतास जिले के #करगहर गांव के वार्ड नंबर 14 में दिखा बिशालकाय उल्लू। लोगों ने बताया 25 वर्ष इसका उम्र।

Kargahar, Rohtas | Mar 17, 2021

MORE NEWS

रोहतास के इंद्रपुरी बराज में सेल्फी लेने के चक्कर में तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने रस्सी से खींचकर उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

#rohtasnews

रोहतास के इंद्रपुरी बराज में सेल्फी लेने के चक्कर में तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने रस्सी से खींचकर उन्हें बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

रोहतास के गुप्ताधाम में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण में मुस्तैद रही। टीम ने गुफा में सफाई के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर तत्परता दिखाई।

#rohtasdistrict #rohtasnews #guptadham

रोहतास के गुप्ताधाम में श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण में मुस्तैद रही। टीम ने गुफा में सफाई के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर तत्परता दिखाई। #rohtasdistrict #rohtasnews #guptadham

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम में मंगलवार को हेलीकॉप्टर टूरिज्म की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहली बार हेलीकॉप्टर मंदिर परिसर के समीप बने हेलीपैड पर उतरा। इस पहली उड़ान में पहुंचे विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि सरकार मां मुंडेश्वरी धाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास कर रही है।

#rohtasdistrict #kaimurnews

कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम में मंगलवार को हेलीकॉप्टर टूरिज्म की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहली बार हेलीकॉप्टर मंदिर परिसर के समीप बने हेलीपैड पर उतरा। इस पहली उड़ान में पहुंचे विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि सरकार मां मुंडेश्वरी धाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास कर रही है। #rohtasdistrict #kaimurnews

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार
नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। Nitish Kumar Narendra Modi
इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। Sanjay Jha Rajiv Ranjan Singh
हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। Nitish Kumar Narendra Modi इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। Sanjay Jha Rajiv Ranjan Singh हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

विमल कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष व न्यायिक जांच की मांग, परिजनों से मिले विधायक अरुण कुमार

काराकाट के विधायक अरुण कुमार ने डेहरी–डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पालीगंज नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय विमल कुमार के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस मौके स्थानीय विधायक संदीप सौरभ पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा भी मौजूद थे l उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि विमल कुमार की हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मामले में एक स्थानीय विधायक की संभावित भूमिका को लेकर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच होनी चाहिए तथा किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
अरुण कुमार ने कहा कि यदि जांच केवल चालक तक सीमित दिखाई देती है और अन्य संभावित पहलुओं की समान रूप से जांच नहीं होती है, तो इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हत्या में जो भी वास्तविक दोषी हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विमल कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष व न्यायिक जांच की मांग, परिजनों से मिले विधायक अरुण कुमार काराकाट के विधायक अरुण कुमार ने डेहरी–डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पालीगंज नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय विमल कुमार के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस मौके स्थानीय विधायक संदीप सौरभ पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा भी मौजूद थे l उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि विमल कुमार की हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मामले में एक स्थानीय विधायक की संभावित भूमिका को लेकर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच होनी चाहिए तथा किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अरुण कुमार ने कहा कि यदि जांच केवल चालक तक सीमित दिखाई देती है और अन्य संभावित पहलुओं की समान रूप से जांच नहीं होती है, तो इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हत्या में जो भी वास्तविक दोषी हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

करगहर: #रोहतास जिले के #करगहर गांव के वार्ड नंबर 14 में दिखा बिशालकाय उल्लू। लोगों ने बताया 25 वर्ष इसका उम्र। - Kargahar News