Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
No video available

भिवानी: जेजेपी नेत्री नैना चौटाला पहुंची गांव धनाना, सदस्यता अभियान को लेकर दिए निर्देश

Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2025
जेजेपी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जेजेपी की नेत्री व पूर्व विधायक नैना चौटाला गांव धनाना पहुची। उन्होंने कहा जो छोड़ कर गए थे वो वापिस साथ आ रहे हैं।

MORE NEWS

जंतर मंतर पर उन पुलिस वालों के हाथ नहीं कापें उन बच्चो पर लाठिया मारते?

जंतर मंतर पर उन पुलिस वालों के हाथ नहीं कापें उन बच्चो पर लाठिया मारते?

Bhiwani, Bhiwani | Jul 20, 2026

कंडम घोषित 6 एकड़ पशु अस्पताल की जमीन पर बना 12वीं का कन्या स्कूल, पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने समाधान शिविर में उठाई मांग
चौधरी देवीलाल चौक ऑटो मार्केट के पास खंडहर हो चुकी इमारतों को हटाकर बालिकाओं के लिए बनाया जाए शिक्षा का केंद्र : ईश्वर मान
भिवानी, 20 जुलाई : स्थानीय चौधरी देवीलाल चौक ऑटो मार्केट, दादरी रोड और लोहारू रोड के बीच स्थित लगभग 6 एकड़ सरकारी जमीन पर बने पुराने पशु अस्पताल की सुध लेने और वहां बालिकाओं के लिए 12वीं कक्षा तक का स्कूल बनाने की मांग मुखर हो गई है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने इस संबंध में भिवानी के उपायुक्त को समाधान शिविर के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपकर प्रशासन और हरियाणा सरकार से जनहित में तुरंत कदम उठाने की अपील की है।
     जानकारी के अनुसार इस 6 एकड़ भूमि को वर्ष 1975 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा पशु अस्पताल, झोटा फार्म और हैचरी फार्म के रूप में विकसित किया गया था। यह परिसर क्षेत्र के विकास और पशुपालन के लिए एक बड़ा केंद्र था। परंतु पिछले 10 वर्षों से यह पूरी इमारत जर्जर स्थिति में थी और आखिरकार वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग ने इसे आधिकारिक रूप से कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद इस अस्पताल को हांसी रोड पुलिस लाइन भिवानी के सामने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज और जिला जेल के बीच रेलवे ओवरब्रिज के पास शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल शिफ्ट होने के बाद से देवीलाल चौक स्थित यह कीमती 6 एकड़ जमीन प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है और वर्तमान में यहाँ लगभग एक दर्जन खंडहर इमारतें खड़ी हैं, जो अनुपयोगी होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता पर भी दाग लगा रही हैं।
      समाधान शिविर में शिकायत सौंपते हुए पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने कहा कि लाइन पार क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों और आसपास के गांवों जैसे बापोड़ा, दिनोद, देवसर, हालवास आदि की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। इस 6 एकड़ जमीन पर बने खंडहरों को हटाकर अगर यह जमीन सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को ट्रांसफर कर दी जाए, तो यहां एक शानदार बालिका विद्यालय बनाया जा सकता है। इससे स्थानीय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भी सही मायनों में सार्थक हो सकेगा।
      ईश्वर सिंह मान ने यह भी सुझाव दिया है कि वर्तमान में पशु अस्पताल का जो भी थोड़ा बहुत कार्य वहाँ चल रहा है, उसके लिए रोड पर बची हुई महज आधा एकड़ जमीन ही पर्याप्त है, जहाँ उसे आसानी से शिफ्ट या व्यवस्थित किया जा सकता है। बाकी बची हुई पूरी साढ़े पांच या छह एकड़ जमीन को तुरंत शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित इस खंडहर परिसर की जगह यदि एक भव्य स्कूल बनता है, तो इससे न केवल भिवानी शहर की ऑटो मार्केट में सुंदरता के चार चांद लग जाएंगे, बल्कि सैकड़ों छात्राओं को अपने घर के पास ही सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

कंडम घोषित 6 एकड़ पशु अस्पताल की जमीन पर बना 12वीं का कन्या स्कूल, पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने समाधान शिविर में उठाई मांग चौधरी देवीलाल चौक ऑटो मार्केट के पास खंडहर हो चुकी इमारतों को हटाकर बालिकाओं के लिए बनाया जाए शिक्षा का केंद्र : ईश्वर मान भिवानी, 20 जुलाई : स्थानीय चौधरी देवीलाल चौक ऑटो मार्केट, दादरी रोड और लोहारू रोड के बीच स्थित लगभग 6 एकड़ सरकारी जमीन पर बने पुराने पशु अस्पताल की सुध लेने और वहां बालिकाओं के लिए 12वीं कक्षा तक का स्कूल बनाने की मांग मुखर हो गई है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने इस संबंध में भिवानी के उपायुक्त को समाधान शिविर के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपकर प्रशासन और हरियाणा सरकार से जनहित में तुरंत कदम उठाने की अपील की है। जानकारी के अनुसार इस 6 एकड़ भूमि को वर्ष 1975 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा पशु अस्पताल, झोटा फार्म और हैचरी फार्म के रूप में विकसित किया गया था। यह परिसर क्षेत्र के विकास और पशुपालन के लिए एक बड़ा केंद्र था। परंतु पिछले 10 वर्षों से यह पूरी इमारत जर्जर स्थिति में थी और आखिरकार वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग ने इसे आधिकारिक रूप से कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद इस अस्पताल को हांसी रोड पुलिस लाइन भिवानी के सामने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज और जिला जेल के बीच रेलवे ओवरब्रिज के पास शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल शिफ्ट होने के बाद से देवीलाल चौक स्थित यह कीमती 6 एकड़ जमीन प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है और वर्तमान में यहाँ लगभग एक दर्जन खंडहर इमारतें खड़ी हैं, जो अनुपयोगी होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता पर भी दाग लगा रही हैं। समाधान शिविर में शिकायत सौंपते हुए पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने कहा कि लाइन पार क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों और आसपास के गांवों जैसे बापोड़ा, दिनोद, देवसर, हालवास आदि की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। इस 6 एकड़ जमीन पर बने खंडहरों को हटाकर अगर यह जमीन सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को ट्रांसफर कर दी जाए, तो यहां एक शानदार बालिका विद्यालय बनाया जा सकता है। इससे स्थानीय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भी सही मायनों में सार्थक हो सकेगा। ईश्वर सिंह मान ने यह भी सुझाव दिया है कि वर्तमान में पशु अस्पताल का जो भी थोड़ा बहुत कार्य वहाँ चल रहा है, उसके लिए रोड पर बची हुई महज आधा एकड़ जमीन ही पर्याप्त है, जहाँ उसे आसानी से शिफ्ट या व्यवस्थित किया जा सकता है। बाकी बची हुई पूरी साढ़े पांच या छह एकड़ जमीन को तुरंत शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित इस खंडहर परिसर की जगह यदि एक भव्य स्कूल बनता है, तो इससे न केवल भिवानी शहर की ऑटो मार्केट में सुंदरता के चार चांद लग जाएंगे, बल्कि सैकड़ों छात्राओं को अपने घर के पास ही सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 20, 2026

*सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने भिवानी से कोरियर के माध्यम से गुजरात अंग्रेजी शराब भेजने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी के द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध शराब के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने गुजरात में अवैध शराब मंगवाने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 01.06.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र पुत्र चंद्रहंस निवासी लोहानी तथा रविंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कलिंगा को 72 बोतल अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी बिल तैयार कर कोरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब गुजरात के राजकोट में भेजते थे।

अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए 17.07.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकोट (गुजरात) में दबिश देकर अवैध शराब तस्करी में शामिल तीसरे *आरोपी नारेजा पुत्र हाबीब निवासी राजकोट, गुजरात* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

जांच में सामने आया कि आरोपी नारेजा, भिवानी के आरोपी वीरेंद्र एवं रविंद्र से कैरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब मंगवाकर राजकोट क्षेत्र में ऊंचे दामों पर उसकी सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

– पुलिस प्रवक्ता, 
जिला पुलिस भिवानी।।

*सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने भिवानी से कोरियर के माध्यम से गुजरात अंग्रेजी शराब भेजने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी के द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध शराब के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने गुजरात में अवैध शराब मंगवाने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 01.06.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र पुत्र चंद्रहंस निवासी लोहानी तथा रविंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कलिंगा को 72 बोतल अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी बिल तैयार कर कोरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब गुजरात के राजकोट में भेजते थे। अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए 17.07.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकोट (गुजरात) में दबिश देकर अवैध शराब तस्करी में शामिल तीसरे *आरोपी नारेजा पुत्र हाबीब निवासी राजकोट, गुजरात* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच में सामने आया कि आरोपी नारेजा, भिवानी के आरोपी वीरेंद्र एवं रविंद्र से कैरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब मंगवाकर राजकोट क्षेत्र में ऊंचे दामों पर उसकी सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया। – पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 20, 2026

तोशाम में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग के गोले बने वाहन; धमाके से फटी तेल की टंकी

तोशाम में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग के गोले बने वाहन; धमाके से फटी तेल की टंकी

Bhiwani, Bhiwani | Jul 20, 2026

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

बैठक के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम हल्के सहित भिवानी जिले में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर

भाजपा सरकार से आमजन पूरी तरह से त्रस्त, आमजन को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हो रही उपलब्ध : अनिरुद्ध चौधरी

भिवानी 19 जुलाई। रविवार को तोशाम की पंजाबी धर्मशाला तथा कैरू की बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आमजन पूरी तरह से त्रस्त है आमजन को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी नहीं मिल रहे वहीं पर महंगाई तथा भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है। गत दिनों तोशाम में भी तहसील कानूनगो भ्रष्टाचार के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए और उसके पीछे भाजपा सरकार के किन लोगों का हाथ है इसका भी पूरी तरह से खुलासा होना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार में स्थानीय विधायक सिंचाई मंत्री होते हुए भी तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही और कुछ देर के अंतराल में ही लगने वाले बिजली के लंबे कट लोगों का खूब पसीना बहा रहे हैं। जिस कारण जनता मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी न मिलने से पूरी तरह से भाजपा सरकार से खफा हो चुकी है। अनिरुद्ध चौधरी का कहना था कि आमजन का भाजपा सरकार से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और जनता कांग्रेस पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी समय कांग्रेस पार्टी का होगा इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाएं। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के संबोधन से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक बैठक के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम हल्के सहित भिवानी जिले में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर भाजपा सरकार से आमजन पूरी तरह से त्रस्त, आमजन को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हो रही उपलब्ध : अनिरुद्ध चौधरी भिवानी 19 जुलाई। रविवार को तोशाम की पंजाबी धर्मशाला तथा कैरू की बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस के भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आमजन पूरी तरह से त्रस्त है आमजन को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी नहीं मिल रहे वहीं पर महंगाई तथा भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है। गत दिनों तोशाम में भी तहसील कानूनगो भ्रष्टाचार के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए और उसके पीछे भाजपा सरकार के किन लोगों का हाथ है इसका भी पूरी तरह से खुलासा होना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार में स्थानीय विधायक सिंचाई मंत्री होते हुए भी तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही और कुछ देर के अंतराल में ही लगने वाले बिजली के लंबे कट लोगों का खूब पसीना बहा रहे हैं। जिस कारण जनता मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी न मिलने से पूरी तरह से भाजपा सरकार से खफा हो चुकी है। अनिरुद्ध चौधरी का कहना था कि आमजन का भाजपा सरकार से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और जनता कांग्रेस पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आगामी समय कांग्रेस पार्टी का होगा इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तोशाम हल्के सहित पूरे भिवानी जिले में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाएं। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के संबोधन से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 20, 2026