मुगलसराय: मुगलसराय वार्ड नंबर 07 में 250 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, लो-वोल्टेज समस्या से मिलेगी राहत
मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 7, पथरा भाग-2 में 250 KVA के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक रमेश जायसवाल ने किया। मंगलवार दोपहर 01 बजे को विधायक ने बताया कि पराहुपुर विकास नगर क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या थी। ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति में सुधार और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।