खलीलाबाद: जर्जर सड़क की मरम्मत कर ग्राम प्रधान ने दिखाई मिसाल, निजी खर्च से भरवाए गड्ढे
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बंगला ताल-धौरहरा पीडब्ल्यूडी मार्ग की जर्जर सड़क पर बने गड्ढों से आए दिन लोग घायल हो रहे थे। इसे देखते हुए धौरहरा ग्राम प्रधान एक लाख अहमद ने अपने निजी खर्च से गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुचारू कराया। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए बरसात में लोगों की सुरक्षा के लिए यह पहल की गई