फरीदपुर: उचसिया-शब्बीर कॉलोनी मार्ग पर चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचसिया से शब्बीर कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।