नवगछिया: गंगा में कार्गो परिचालन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण
विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की मध्यरात्रि से आवागमन बंद होने के मद्देनजर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने परबत्ता थाना क्षेत्र में गंगा नदी के कार्गो परिचालन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर सुरक्षा मानकों का पालन और नदी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।