जनपद सदस्य की आश्वासन के बाद भूक हड़ताल समाप्त |
आज खाचरोद तहसील के ग्राम मड़ावदा में सुलभ शौचालय की माँग को लेकर चल रही पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल के बीच, आज SDM मैडम नेहा साहू से फ़ोन कॉल के माध्यम से सीधी सकारात्मक बातचीत कर जनपद अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह पवार द्वारा बाद कर हड़ताल को समाप्त करवाया अध्यक्ष ने कहा की SDM मैडम नेहा साहू ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन रहने तक ग्राम सभा के प्रस्ताव के तहत ग्रामीणों के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व ने इस अस्थाई निर्माण को तोड़ने या बाधा डालने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिसके बाद सभी प्रशासन से मिले और इस ठोस आश्वासन के बाद, खाचरोद जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रेखाबाई की भूख हड़ताल को आज सभी साथियों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में सकुशल समाप्त करवाया गया। यह ग्रामीणों के हक और एकता की बड़ी जीत है! साथ ही संघर्ष में साथ देने वाले सभी साथियों का आभार! माना