दतिया नगर: पुरानी जेल के पीछे युवती से छेड़छाड़, बचाने गई भाभी से गाली-गलौज; आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, मामला दर्ज
दतिया शहर की पुरानी जेल के पीछे रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी देव प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।