बंदगांव की सुबानसाई में मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन मंगलवार शाम छह बजे किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से हुडंगदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश गागराई ,समाजसेवी जितेंद्र महतो तथा झारखंड आंदोलनकारी सुखलाल महतो एवं श्याम गागराई उपस्थित हुए।