गुण्डरदेही: सावन के पावन अवसर पर कमरौद मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे
सावन के पावन अवसर पर कमरौद मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कांवड़ लेकर कनरौद पहुंचे। कांवड़ यात्रियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धिकी कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।