सिवनी: खलियान में रखी 20 ट्रॉली मक्का जलकर राख, किसान को ₹10 लाख का नुकसान
Seoni, Seoni | Nov 12, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र के गाडरवारा गांव में खलियान में रखी करीब 20 ट्रॉली मक्का की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान आशीष साहू के अनुसार मक्का की फसल कटाई के बाद खलियान में रखी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और डायल-112 को जानकारी दी गई, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। किसान ने करीब 10 लाख रुप