बदायूं: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की मंडी चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, होमगार्ड घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 23, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के कंडेला गांव के रहने वाले केपी सिंह पुत्र सुखपाल सिंह होमगार्ड के पद पर हैं और वह अपनी ड्यूटी जिला अस्पताल में करने जा रहे थे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मंडी चौकी के पास बाइक का अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे होमगार्ड केपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।