बदायूं: ग्राम तालगांव में रुपए के लेन-देन में हुए विवाद में पति-पत्नी ने एक महिला को डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 23, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम तालगांव में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने महिला शबा बी पत्नी सलमान के डंडा मारकर घायल कर दिया। महिला शबा बी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।