बदायूं: जिरौली गांव के समीप चलती सीएनजी डीसीएम ट्रक में आग लगने से जलकर खाक हुई,चालक ने कूदकर जान बचाई
Budaun, Budaun | Mar 23, 2024 जनपद बरेली के बहेड़ी से सीएनजी डीसीएम में फर्नीचर भरकर उत्तराखंड के किच्छा में रहने वाले अतीक अहमद जिला बदायूं के सहसवान आए थे । वह जब सहसवान में फर्नीचर उतारकर वापस उत्तराखंड के किच्छा जा रहे थे । शनिवार को वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर जिरौली गांव के समीप पहुंचे। तभी अचानक डीसीएम के इंजन से धुंआ उठने लगा और वह जलकर राख हो गई।