अररिया: बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग बैठक
Araria, Araria | Oct 22, 2026 बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के निमित्त आज अंतिम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक क्षेत्र-सह-जिलाधिकारी, अररिया एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया की संयुक्त उपस्थिति में मतदान से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।