बहादुरपुर: सुमेर गांव के पास नरबाई में भीषण आग, किसानों को नुकसान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेर गांव के पास सोमवार को नरबाई में अचानक भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिसका वीडियो भी सोशलमीडिया पर सोमवार को शाम पांच बजे से वायरल हो रहा है अभी तक किसानों का भूसा भी तैयार नहीं हो सका था, ऐसे में नरबाई में आग लगने से उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।